ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज

भारत सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है। सरकार द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी 10 आधार अंक या 70 आधार अंक (0.10 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत) की गई है। जिन योजानओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है, उसमें सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम, मासिक इनकम सेविंग सेविंग, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस एफडी का नाम शामिल है।

बड़ी बात यह है कि सरकार ने इस बार पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर ब्याज को 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। आज हम अपनी रिपोर्ट में उस तरीके के बारे में जिसके बाद आप ब्याज न बढ़ने के बावजूद अधिक रिटर्न कमा सकते हैं।

क्या है पीपीएफ? 

पीपीएफ एक केंद्र सरकार की स्कीम है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। इसके बाद आप पांच-पांच साल की अवधि के लिए इसे बढ़ा सकते हैं। अकाउंट 100 रुपये की न्यूनतम राशि से खोल सकते हैं। इस खाते को एक्टिव रखने के लिए एक साल में कम से कम 500 रुपये जमा करने होते हैं। आप किसी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर खोल सकते हैं। पीपीएफ पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें अपने रिटर्न को मैक्सिमम?

जानकारों का कहना है कि पीपीएफ पर ब्याज को कैलकुलेट 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख पर खाते में मौजूद मिनिमम बैंलेस के आधार पर की जाती है। इस कारण किसी भी निवेशक को मैक्सिमम रिटर्न पाने के लिए चार तारीख से पहले खाते में पैसा जमा कर देना चाहिए।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!