ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने की पीएम मोदी से मुलाकात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कोच्चि में हैं, जहां उनसे मलयालम फिल्मों के अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने सोमवार को मुलाकात की। इस खास और शानदार मुलाकात की एक झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

मुकुंदन की पीएम मोदी से मुलाकात

मलिकप्पुरम अभिनेता मुकुंदन ने ट्विटर पर दो तस्वीर अलग-अलग तस्वीरें साझा की हैं और इसी के साथ एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, धन्यवाद सर 14 साल की उम्र में आपको दूर से देखना और अब आखिरकार आपसे मिलकर मैं बहुत खुश हूं। आपके केम छो भाई ला ने मुझे जोश से भर दिया। आपसे मिलना और गुजराती में बात करना मेरा सपना था। यह सपना पूरा हो गया। आपके साथ मुलाकात के 45 मिनट मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 45 मिनट हैं। मैं आपके एक भी शब्द को कभी नहीं भूलूंगा … हर सलाह पर अमल करूंगा। जय श्री कृष्ण।

एक्टर ने दी कृष्ण की मूर्ति

इस मुलाकात में अभिनेता ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया। उन्होंने भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट की। बता दें, इससे पहले उन्नी मुकुंदन ने एक बार पीएम मोदी के साथ पतंग उड़ाने का अनुभव साझा किया था।

मुकुंदन की फिल्में

उन्नी मुकुंदन का जन्म 22 सितंबर 1987 में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और गायक हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम करते हैं । उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। एक्टर ने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म सीडन से साल 2011 में की थी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!