ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

राजस्थान ने ‘बेस्ट स्टेट पुलिस कमांडो टीम ट्रॉफी’ और ‘चक्रव्यूह ट्रॉफी’ जीती

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की ओर से हरियाणा के मानेसर में आयोजित 13वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर राजस्थान पुलिस कमांडो टीम ने ‘बेस्ट स्टेट पुलिस कमांडो टीम’ की ट्रॉफी और होस्टेज रेस्क्यू मिशन इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘चक्रव्यूह ट्रॉफी’ अर्जित की है।

राजस्थान के DGP उमेश मिश्रा के साथ ही अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स और मुख्य खेल अधिकारी, राजस्थान पुलिस विशाल बंसल ने राजस्थान पुलिस कमांडो टीम के खिलाड़ियों के उल्लेखनीय खेल प्रदर्शन की सराहना की है। टीम को भविष्य के लिए शुभकानाएं भी दी हैं।

21 से 31 मार्च तक आयोजित हुई अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि मानेसर, गुरूग्राम, हरियाणा में 21 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित 13वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता-2022 में राजस्थान पुलिस की कमांडो टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी पैरामिलिट्री फोर्स और राज्य पुलिस बलों को पीछे छोड़ते हुए होस्टेज रेस्क्यू मिशन इवेंट में पहला स्थान प्राप्त कर ‘चक्रव्यूह ट्रॉफी’ प्राप्त की है। समस्त राज्य पुलिस बलों को पीछे छोडते हुए ‘बेस्ट स्टेट पुलिस कमांडो टीम’ की ट्रॉफी भी राजस्थान कमांडो टीम ने प्राप्त की है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!