ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

घर पर नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां इनके कारण

वैसे तो पेड़ पौधों कों वास्तु के लिए बहुत शुभ माना गया है. लेकिन कुछ पौधों को घर पर लगाना अनुकूल नहीं माना जाता है. इन पोधों को कई बार घर पर लगा देते हैं लेकिन इसके कारण कई तरह की परेशानियां उभर सकती हैं.

कुछ पेड़ घर का वास्तु भी बिगाड़ सकते हैं और इन पौधों को घर में लगाने से कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. हर कोई चाहता है कि उसके घर में भी एक लॉन हो. लॉन में कई खूबसूरत पेड़-पौधे होने चाहिए, जो घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ घर का वास्तु भी बिगाड़ सकते हैं. इन पौधों को घर में लगाने से आ सकता है दुर्भाग्य जानिए इन पेड़-पौधों के बारे में

वास्तु में इन पौधों को लगाना वर्जित है

इमली का पेड़
सामाजिक मान्यताओं के अनुसार इमली का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को बहुत जल्दी आकर्षित करता है. इसलिए घर में इमली का पेड़ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है. आप चाहें तो इसे किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर में भी लगा सकते हैं.

बबूल का पौधा
वैसे तो आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बबूल एक बहुत ही पवित्र वृक्ष है. इसे कुछ स्थानों पर शमी का पेड़ भी कहते हैं. लेकिन इसमें कांटे होने के कारण इसे घर में नहीं लगाना चाहिए. केवल बबूल ही नहीं बल्कि सभी प्रकार के कांटेदार पौधे घर से दूर लगाने चाहिए.

पीपल का पेड़
पीपल को भारतीय धार्मिक परंपरा में भी बहुत पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि पीपल का एक पेड़ दस अश्वमेघ यज्ञों के बराबर फल देता है. लेकिन इस पेड़ को भी घर में नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल का पेड़ लगाने में कोई दोष नहीं है, लेकिन यह बढ़ सकता है और घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकता है. तब उसे काटने का पाप करने से अच्छा है कि बोया ही न जाए.

केले का वृक्ष
केले का वृक्ष बहुत ही शुभ माना जाता है और इसे मंदिर में लगाना अधिक उपयुक्त होता है. इस पेड़ को घर पर नहीं लगाने की सलाह दी जाती है. इस पेड़ की पवित्रता के कारण ही इसे मंदिर स्थान पर लगाना उपयुक्त माना गया है.

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!