ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा 

नई दिल्ली । मानहानि मामले में दोषी करार देने और संसद की सदस्यता खोने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष सड़क पर उतरा। संसद भवन परिसर में कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा कांग्रेस ने कई राज्यों में सत्याग्रह मार्च निकाला। एक ओर कांग्रेस मोदी सरकार पर ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है, तब वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने स्वीकार किया हैं, कि राहुल गांधी के लिए जनता का समर्थन नहीं मिल पा रहा है।
पी चिदंबरम से पूछा गया कि राहुल गांधी के सदस्यता खोने के बाद जनता उनके समर्थन में आंदोलन करने नहीं आ रही है। इसपर पी चिदंबरम ने कहा, जनता किसी भी मुद्दे पर बीते कई सालों से प्रदर्शन करने नहीं आती है। किसानों को भी जनता का समर्थन नहीं मिला था। सीएए के मामले में केवल मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। आजादी से पहले हर वर्ग ने महात्मा गांधी जी का समर्थन किया था। वे सड़कों पर आ गए थे। मुझे आश्चर्य भी है और निराशा भी है कि दूसरे देशों की तरह लोग यहां प्रदर्शन करने नहीं आ रहा है। हॉन्गकॉन्ग में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों से संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का नहीं है। टीएमसी को भी लगा कि यह दो व्यक्तियों को मामला नहीं है बल्कि लोकतंत्र को चुनौती है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को यह बात समझ में आ चुकी हैं, कि जिस तरह से मोदी सरकार काम कर रही है, उसका विरोध जरूरी है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले से तुलना करें, तब अब विपक्ष ज्यादा एकजुट है। इसकी वजह यही है कि लोकतंत्र को दी जाने वाली चुनौती को सभी समझ रहे हैं।
बता दें कि एक दिन पहले ही विपक्ष ने रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई थी। काले कपड़े पहनकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया था। इसमें टीएमसी भी शामिल हुई थी। वहीं कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि टीएमसी कांग्रेस की आलोचना कर रही है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!