ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

11 हजार वोल्ट का करंट लगने से युवक की मौत…

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा के चौहान टोले पर 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह सात बजे की है। वह पानी के टैंकर पर चढ़कर ढक्कन बंद कर रहा था। इसी दौरान करंट के चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।

चौहान टोला के रहने वाले अवधेश यादव (22) बुधवार की सुबह एक पानी के टैंकर के ऊपर चढ़कर उसका ढक्कन बंद कर रहा था कि ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता शंभु यादव की पहले की मौत हो चुकी है। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही जान मां मन्नत देवी और भाई रमेश, उमेश और ब्रजेश दहाड़े मार कर रोने लगे। गांव वालों के अनुसार, युवक की पशुपालन विभाग में बहाली हो गई थी। वह कुछ ही दिनों में ट्रेंनिग के लिए जाने वाला था। घर के लोग उसकी शादी करने की तैयारी भी कर रहे थे। इस घटना से पूरा गांव गमगीन है।

सब लोग बिजली निगम को कोश रहे हैं। घटना को लेकर गांव वालों में गुस्सा है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़हरा और करमेल बनरही जाने वाले रास्ते पर पोल से कई जगह तार लटक रहा है। एक साल से खतरा बने तार को कई बार सूचना देने के बाद भी टाइट नहीं कराया गया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारी उमेश बाजपेयी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!