ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

मोनिका चौधरी ने कंगना की तारीफ में पढ़े कसीदे

लव रंजन की फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद अभिनेत्री मोनिका चौधरी ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। फिल्म में मोनिका के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। मोनिका ने अरविंद गौर के निर्देशन में थियेटर सिखा है। थियेटर सीखने के बाद ही मोनिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।  अब हाल ही में, मोनिका ने साझा किया कि उनके गुरु अरविंद गौर  हमेशा कंगना के बारे में बात करते हैं और उनके अभिनय की तारीफ करते हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपने थियेटर की शुरुआत  अरविंद गौर के सानिध्य में की थी। एक्ट्रेस मोनिका ने भी उन्हीं के निर्देशन में काम सिखा है। अब हाल ही में, मोनिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके गुरु अरविंद गौर ने कंगना जैसी अभिनेत्रियों को अभिनय की शिक्षा दी है। यही नहीं, वह आज भी कंगना के टैलेंट की जमकर तारीफ करते हैं।

कंगना ने कहा, ‘कंगना चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थीं और अभिनय की क्लास वह चोरी छिपे लेती थी। गौर सर हमेशा कहते हैं कि कंगना बहुत ही मेहनती हैं और काफी टैलेंटेड हैं। मोनिका ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार एक नाटक करते वक्त  एक अभिनेता बीमार पड़ गया और उसकी जगह कंगना ने ले ली। किसी भी और कलाकार ने इस किरदार की प्रैक्टिस नहीं की थी और ना ही उनके डायलॉग याद किए थे। ऐसे में कंगना आगे आईं और बेहतरीन तरीके से मूंछे लगाकर इस किरदार को निभाया।’

मोनिका ने आगे कहा, ‘कंगना ने हमें यह शिक्षा दी कि हर अभिनेता को अवसर हासिल करने आना चाहिए, जब भी मौका मिले, उसपर चौका मारना आना चाहिए, क्योंकि तकदीर बार-बार मौके नहीं देती है। आज कंगना उस मुकाम पर पहुंच गई हैं, जहां उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जाहिर है कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में खुद को काफी तराशा होगा।’

आपको बता दें कि मोनिका  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!