ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

कर्नाटक में मई में मतदान होना है, पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा

बेंगलुरु ।     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि का दौरा किया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे एवं मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

पीएम मोदी के संबोधन पर देश की नजर

पीएम मोदी दावणगेरे के जिला मुख्यालय शहर जाएंगे और भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। संबोधन पर देश की नजर है, क्योंकि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक संबोधन है। विजय संकल्प यात्रा राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से शुरू हुई। भाजपा के राज्य महासचिव महेश तेंगिनाकाई के अनुसार, यात्रा द्वारा कुल 5,600 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए।

कर्नाटक में कब होंगे विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है, जिसका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा अगले कुछ दिनों में चुनाव के लिए कर्नाटक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। मई में मतदान होना है।

कर्नाटक सरकार ने मुसलमानों का कोटा किया खत्म

इससे एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यक मुसलमानों को दिए जाने वाले चार प्रतिशत आरक्षण को हटाने का फैसला लिया है। इस चार प्रतिशत कोटे को अब चुनावी राज्य में प्रमुख समुदायों के बीच दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। कैबिनेट ने धार्मिक अल्पसंख्यकों को आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी में लाने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!