ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज काशी में देंगे विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी | 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हाॅल सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हाॅल सहित अन्य  परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी।

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, वहां देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। शिलान्यास होने वालों में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम, भगवानपुरी में 55एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिगरा स्टेडियम में फेज दो और तीन के कार्य के साथ ही आईआईटी बीएचयू में सेंटर आफ एक्सीलेंस ऑन मशीन टूल्स डिजाइन, गंगा घाट के लिए चेंजिंग रूम युक्त फ्लोटिंग जेटी का निर्माण कार्य होना है।

सारनाथ सीएचसी पर अस्पताल जैसी सुविधाएं
तथागत की उपदेश स्थली सारनाथ पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6.73 करोड़ से बनी 30 बेड वाली इस सीएचसी में नियमित ओपीडी के साथ ही जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पैथालॉजी, डिलीवरी, अल्ट्डासाउंड, एक्सरे, नेत्र रोग विभाग, जनरल सर्जरी, हडडी रोग के मरीजों के लिए चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

पीएम की सभा में मौजूद रहेंगे बुद्धिजीवी
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में होने वाली सभा में करीब बीस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसमें विशेष रुप से 50 बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है। सभा में अगली लाइन में इन बुद्धिजीवियों को बैठाया जाएगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!