ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

Vastu Tips:चैत्र नवरात्रि में करें वास्तु से जुड़े ये आसान उपाय..

Vastu Tips: प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हो जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023, बुधवार यानि कल से प्रारंभ होगी। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ प्रमुख स्वरूपों की उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां भगवती की उपासना करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही साधकों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।बता दें कि वास्तु शास्त्र में चैत्र नवरात्रि के सन्दर्भ में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधक को उनकी उपासना का पूर्ण फल प्राप्त होता है और घर परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

चैत्र नवरात्रि वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह होता है, वहां सदैव सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। ध्यान रखें कि यह पवित्र चिन्ह केवल उत्तर या पूर्व दिशा में ही बनाएं।

कार्यक्षेत्र या व्यवसायिक उन्नति के लिए साधक एक लोटे में जल भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रख दें और उसमें पीला या लाल रंग का फुल डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नौकरी में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन साधक घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरणों के चिन्ह लगाएं और फिर उसपर तिलक लगाएं, नितदिन उनकी पूजा करने से जीवन में आ रहीं आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधकों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अखंड ज्योति को दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थापित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार का कल्याण होता है और घर के सदस्यों को धन एवं आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही साधक को सभी कार्यों में विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!