ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सचिन तेंदुलकर ने BCCI के अगले अध्यक्ष बनने के बारे में दिया बड़ा बयान

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है, जिससे हर कोई हैरान रह गया. सचिन तेंदुलकर से BCCI के अगले अध्यक्ष बनने के बारे में पूछा गया था, जिसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने अपने जवाब से महफिल लूट ली. बता दें कि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान वनडे में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं.

मास्टर ब्लास्टर ने लूट ली महफिल

शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से जब BCCI के अगले अध्यक्ष बनने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे हर कोई दंग रह गया. BCCI के अगले अध्यक्ष बनने के सवाल पर सचिन तेंदुलकर ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली की तरह तेज गेंदबाजी नहीं करता. सौरव गांगुली एक दौरे पर 140 kmph की स्पीड तक गेंदबाजी करने की बात कर रहे थे और बाद में उनकी कमर में तकलीफ आ गई. मैं 140 kmph की स्पीड तक गेंद नहीं फेंकता हूं.’ सचिन तेंदुलकर ने एक तरह से व्यंग्य करते हुए इस सवाल को सिरे से खारिज कर दिया.

पिच विवाद पर दिया बड़ा बयान 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज के दौरान पिचों को लेकर बड़ा बवाल मचा था. सचिन तेंदुलकर ने भी पिच विवाद पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,  ‘टेस्ट क्रिकेट की बहस ये नहीं होनी चाहिए कि वह कितने दिन तक चला था, लेकिन यह होनी चाहिए कि क्या वह इन्गेंजिंग रहा है या नहीं. जब आप किसी भी दौरे पर जाते हैं तो वह आसान नहीं होता है, मेरे लिए एक जिस पिच पर आप खेल रहे हैं वह काफी जरूरी चीज होती है.’

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

सचिन ने करियर का पहला इंटरनेशनल मैच नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले और 15921 रन बनाए. उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 शतक जड़े. वहीं, वनडे में 18426 रन बनाए और 49 शतक जड़े. अगर सचिन के ओवर ऑल करियर को देखें तो उन्होंने 24 साल के करियर में 664 मैच खेले हैं और इस दौरान 34357 रन बनाए. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!