ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

बाथरूम में फैली गीजर की गैस, दम घुटने से युवा दंपती की मौत

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेलने के बाद बाथरूम में गए दंपती की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, मासूम बालक बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार आज शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेला जा रहा था। एजेंसी मोहल्ला निवासी शिवनारायण (37) व उसकी पत्नी कविता झंवर(35) अपने चार साल के मासू बच्चे विहान के साथ रंग खेलने के बाद बाथरूम में गए। एक घंटे तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों का शंका हुई। दरवाजे को तोड़ा गया तो तीनों बेहोश मिले। गीजर चालू था। तीनों को तुरंत ही जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक विहान की हालत गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है।सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार नायक पुलिस दल के साथ चिकित्सालय में पहुंचे। दंपती के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि बाथरूम में गीजर से निकली गैस के कारण दंपती का दम घुट गया है। पोस्टमार्टम कराने से ही वास्तविक जानकारी सामने आएगी। मृतका कविता के पीहर पक्ष को भी बुलवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर काफी तादाद में शहरवासी चिकित्सालय और मृतक के घर पहुंचे हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!