ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…

नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया।

बलिया में थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में होली के दिन दो लोगों के विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना महंगा पड़ गया। एक पक्ष के लोग तो भाग गए लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए। दो पुलिस वालों को लाठी-डंटे से दौड़ाकर पीटा। जिसमें दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए। उनका इलाज पीएचसी नगरा पर कराया गया। पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया। उसके हल्ला करने पर दर्जनों लोग पहुंच गए और पुलिस पर लाठी-डंटे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इसमें दोनों जवान जख्मी हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ।इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की तहरीर पर  सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!