ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

धरना स्थल से रातों रात गायब हुईं वीरांगनाएं, समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

जयपुर | जयपुर में सचिन पायलट के घर के बाहर पिछले दस दिन धरने पर बैठी वीरांगनाओं को रातों रात धरना स्थल से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि रात तीन बजे पुलिस उनको एंबुलेंस में बैठाकर ले ग

वीरांगनाओं के दस दिन से चल रहे धरने का एक रहस्यमय परिस्थितियों में अंत हो गया। वीरांगनाओं के साथ क्या हुआ कहां गई। किसी को इस बात की जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि जयपुर के सिविल लाइन इलाके में सचिन पायलट के बंगले के बाहर रात तीन बजे पुलिस वीरांगनाओं को एंबुलेंस में बैठाकर कहीं ले गई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उनको घर छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस अभी इसको लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जानकारी मिली है कि धरने के समर्थकों को भी शांति भंग में गिरफ्तार कर सेज थाने लाया गया है।

मीणा के जाते ही पुलिस उठा ले गई

जानकारी के अनुसार रात को धरनारत लोग सचिन पायलट के घर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में बारिश के चलते शरण लेने के लिए गए थे। तभी पुलिस ने एक जत्था वहां तैनात कर दिया। जिस समय डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कुछ समय के लिए धरना स्थल से निकले उसी समय पुलिस ने तीनों वीरांगनाओं को एम्बुलेंस में बैठाकर धरना स्थल से रवाना कर दिया गया और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।

थाने के बाहर धरने पर बैठे मीणा

पुलिस ने इस मामले में अभी कोई भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के ने वीरांगनाओं को धरना स्थल से हटाया है। वहीं, समर्थकों की हिरासत की सूचना के बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी सेज थाने पहुंचे गए हैं और अब वह थाने के बाहर ही धरना दे रहे हैं। मीणा के धरने को देखते हुए थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!