ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

इन पांच चीजों के होने पर घर में मां लक्ष्मी नहीं करती हैं वास

वास्तु शास्त्र नियमों के अनुसार ही घर में वस्तुओं को रखना चाहिए। कई बार नियमों की अनदेखी करने पर आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों, ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवेश को बाधित करती हैं। घर की बरकत को खत्म करती हैं और धन की कमी को पैदा करती हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं मुख्य रूप से 6 बातों के बारे में, जो अगर किसी के घर में पाई जाएगी तो वहां लक्ष्मी मां नहीं आएंगी।

घोंसला

घर में पक्षियों का आना शुभ माना गया है, लेकिन कबूतर घर में घोंसला बना लेता है, यह शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में कबूतर ने घोंसला बना दिया है, तो आपको उसे तुरंत वहां से हटा देना चाहिए। वहीं, यह भी देखना चाहिए कि कबूतर ने कहीं उसमें अंडे तो नहीं दिए हैं। अगर कबूतर ने अंडे दे दिए हों तो कुछ दिन इंतजार करना चाहिए और फिर बच्‍चों के उड़ जाने के बाद ही घोंसले को हटाना चाहिए।

जाला

वास्तु नियमों के अनुसार घर में मकड़ी का जाला होना अच्छा नहीं माना गया है। जाला एक प्रकार से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का संकेत देता है। आपको घर में कहीं पर भी मकड़ी का जाला दिखते ही उसे तुरंत हटा दें। मकड़ी का जाला आपके जीवन में संकट पैदा करता है और आपकी तरक्की को रोकता है।

छत्‍ता

ऐसी मान्यता है कि मधुमक्खी दुर्भाग्य और गरीबी को आमंत्रण देती हैं। यदि आपके घर में मधुमक्खी का छत्ता है, तो इसे तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि मधुमक्खी के छत्ते में अनगिनत छेद आपके जीवन को क्षत विक्षत कर देते हैं।

तार

वास्तु नियमों के अनुसार घर में पुराने पड़े बिजली के तारों को हटा देना चाहिए जो कि लंबे समय से प्रयोग में न आ रहे हों। माना जाता है कि पुराने पड़े ये तार आपके जीवन को भी पूरी तरह से उलझा देते हैं।

उपकरण

वास्तु नियमों के अनुसार यदि आपके घर में बिजली के उपकरण काम करना बंद कर दें, तो उस उपकरण की मरम्मत करा लें या फिर उसे घर से बाहर निकाल फेंकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!