ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

 कोरोनाकाल में भारत के फार्मा सेक्टर के प्रति  बढ़ा दुनिया भर का विश्वास: पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । कोरोनाकाल के दौरान भारत का फार्मा सेक्टर लगातार काम करता रहा और महामारी से बचाव के लिए दुनिया भर में वैक्सीन पहुंचाने का प्रयास किया। महामारी काल के दौरान भारत के फार्मा सेक्टर के प्रति दुनिया भर का विश्वास बढ़ा है। कोरोनाकाल में भारत के फार्मा सेक्टर के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोमवार को कहा है। भारत के फार्मा सेक्टर में दुनिया भर में भरोसा हासिल किया है। उन्होंने स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह से भारत के फार्मा क्षेत्र ने दुनिया भर में भरोसा हासिल किया है, वह अभूतपूर्व था। हमें इसका लाभ उठाना होगा। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 12 वेबिनार की श्रृंखला में यह नौवां वेबिनार था। वेबिनार की मेजबानी के पीछे का उद्देश्य केंद्रीय बजट-2023 में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विचारों और सुझावों की तलाश करना है।
गौरतलब है कि भारत ने सिर्फ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जीवन रक्षक वैक्सीन को न सिर्फ भारत में पहुंचाया, बल्कि दुनिया भर में टीकों की आपूर्ति भी की। वैक्सीन मैत्री के तहत भारत ने महामारी के दौरान 100 देशों को टीके की आपूर्ति की और करीब 150 देशों को दवा उपलब्ध कराई। वेबिनार के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का फोकस स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।
उन्होंने कहा कि हम डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रणाली के जरिए सभी नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवा देना चाहते है। सरकार ई संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए 10 करोड़ टेली परामर्श किए है। लोगों को अपने घरों के पास परीक्षण सुविधाएं और बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मिलनी चाहिए।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!