ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

फिल्म ‘राम सेतु’ इस दिन छोटे परदे पर होगी रिलीज

बड़े परदे पर एक के बाद एक पांच फ्लॉप फिल्मे दे चुके अभिनेता अक्षय कुमार की बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘राम सेतु’ अब छोटे परदे पर रिलीज होने जा रही है। भगवान राम के लंका पहुंचने के लिए वानर सेना द्वारा तैरते हुए पत्थरों से समुद्र पर बांधे गए पुल को खोज करने निकले एक इंसान की कहानी कहती इस फिल्म के छोटे परदे पर पहुंचने से पहले अक्षय कुमार खासे उत्साहित दिख रहे हैं।

फिल्म ‘रामसेतु’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर अक्षय कुमार कहते हैं, “राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति में निहित है। हमारा यह प्रयास रहा है कि हम दर्शकों को इस कहानी के जरिये एक अद्भुत फिल्म की अनुभूति कराएं जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए। मैं रोमांचित हूं कि फिल्म ‘राम सेतु’ अब टेलीविजन पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने परिवार के साथ घर बैठे ले सकते हैं।”

वहीं, इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, “फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और उनकी पूरी टीम ने ‘राम सेतु’ जैसी अद्वितीय कहानी बनाई है। यह हर भारतीय न के लिए गर्व महसूस कराने वाली फिल्म है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म टेलीविजन के माध्यम से और अधिक प्रशंसकों तक पहुंचेगी।”

फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव और एम. नासिर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिषेक शर्मा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘राम सेतु’ की कहानी पुरातत्वविद् डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ के बारे में है जो समय रहते राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करना चाहता है। यह फिल्म रविवार 5 मार्च को स्टार गोल्ड पर रिलीज होगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!