ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर बोले- केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ में 2023 की तैयारियों में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता प्रभारी लगातार प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। भाजपा का फोकस चुनाव से पहले संभागवार संगठन को मजबूत व चुनाव के लिए खड़ा करने पर है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्भागीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के साथ आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय न मैं कर सकता हूं और न यहां की टीम। उन्होंने कहा कि, भाजपा संगठन की पार्टी है, यह किसी व्यक्ति या परिवार की नहीं है। सिस्टम बना हुआ है और मुख्यमंत्री के चेहरे पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय करता है। बार्ड ही तय करता है कि चुनाव कौन लड़ेगा और कौन चेहरा होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। भाजपा प्रभारी ओम माथुर गुरुवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे।

हर चुनाव में 30 से 40 फीसदी नए चेहरे
मीडिया से चर्चा के दौरान प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, जहां तक नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का सवाल है तो किसी भी स्टेट की रणनीति, दूसरी जगह लागू नहीं होती है। बाकी सारे निर्णय केंद्रीय समिति करती है, जिसे कार्यकर्ता मानते हैं। कहा कि, भाजपा के पिछले चुनावों का इतिहास खंगालेंगे तो पता चलेगा कि रुटीन में ही 30 से 40 फीसदी नए चेहरे आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, तो इसमें नए लोग भी आए हैं। गुजरात का फार्मूला यहां लागू होगा, यहां का फॉर्मूला किसी और जगह, ऐसा नहीं है। जिताऊ कैंडिडेट ध्यान में रखकर हम टिकट देंगे।

कांग्रेस का वायुमंडल बेअसर
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। त्रिपुरा और मेघालय में भाजपा अकेले और नागालैंड में अलायन्स के साथ लड़ी। जो स्थिति है, उसमें त्रिपुरा में हम बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं। नगालैंड में हमारा अलायन्स सरकार बनाने जा रहा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के नाम पर जो वायुमंडल बनाया गया, उसका असर क्या हुआ, इसका जवाब जनता ने दे दिया है। ओम माथुर ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की।

महंगाई का असर नहीं, केवल वायुमंडल बना जा रहा
ओम माथुर ने कहा कि, महंगाई का असर नहीं है। केवल महंगाई का वायुमंडल बनाया जा रहा है। इस परिस्थिति में जो रिजल्ट आ रहे हैं, उसकी तरफ भी देखना चाहिए। त्रिपुरा और नगालैंड में जो रिजल्ट आ रहा है। जहां कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक होकर लड़ रहे हैं, वहां भी यह वायुमंडल बनाया गया। ढोल बजाया गया, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। मोदी जी ने जो ग्रामीण विकास की योजनाएं लागू की हैं, उसका असर वोटर के मानसिकता पर है। भाजपा हर विषय से सबक लेती है। भाजपा कोई एजेंसी नहीं है। हर हार-जीत से सबक लेकर हम आगे बढ़ते हैं। हम किसी को चुनौती नहीं मानते हैं।

पहले चरण में रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर में कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि, संगठन की गतिविधियों के लिए संभागवार पार्टी पदाधिकारी, जिसमें मंडल, जिला व बूथ के कार्यकर्ता शामिल हैं, सीधे उनके बीच जाकर चर्चा की जा रही है। आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि, वे जहां भी चुनाव के लिए जाते हैं दो हिस्सो में कार्यक्रम को बांटते हैं। जिसमें चुनावी पॉलिटिकल कार्य और चुनावी टेक्निकल कार्य के लिए संगठनात्मक बैठक होती है। पहले चरण में बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग में कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके बाद अन्य दो संभाग का कार्यक्रम तय कर दौरा किया जाएगा।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!