ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

19 साल के अल्कारेज ने जीता खिताब, बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

कार्लोस अल्कारेज ने रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स मास्टर्स) खिताब जीत लिया। अल्कारेज ने साथ ही फिर से दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली। स्पेन के 19 साल के अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में दूसरे से पहले पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच का स्थान लिया है, जो कोविड-19 टीकाकरण न होने के कारण अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाए। उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अपना नाम वापस ले लिया था। इस हार के साथ मेदवेदेव का 19 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया।

फेडरर के बाद कार्लोस

पिछले साल अल्कारेज यूएस ओपन जीतने के बाद एटीपी के इतिहास में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वह 2017 में रोजर फेडरर के बाद ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने बीएनपी परिबास ओपन में बिना एक भी सेट गंवाए खिताब जीता। साथ ही इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। अल्कारेज ने 19 विनर्स लगाए और 10 बेजा गलतियां की। उन्होंने मेदवेदेव को एक भी ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया। पहले सेट में 3-0 और दूसरे सेट में 4-0 की बढ़त बना ली थी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!