ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

नीतिश से अलग होकर बिहार में यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा 

पटना । बिहार की सियासी गलियों में फिर उपेंद्र कुशवाहा के नाम की चर्चा तेज है। हाल ही में जेडीयू से इस्तीफा देकर उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाकर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। हाल ही में उपेंद्र ने इस यात्रा की जानकारी दी थी कि वहां लोहिया और कर्पूरी की विरासत को बचाने के लिए सड़क पर उतरुंगा।
कुशवाहा का कहना है कि वहां बिहार को एक बेहतर राज्य बनाने की पुरजोर कोशिश करुंगा, यहीं उनका संकल्प भी है। कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और लोहिया की विरासत बिहार में रही है वह आज बर्बादी की कगार पर है। लोगों ने नीतीश को इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी थी मगर अब नीतीश कुमार इस विरासत को बचाने में असफल है। इसके बाद अब हम पूरे बिहार में भ्रमण करने और कोशिश करुंगा कि बिहार को गलत हाथों में नहीं जाने दें।
कुशवाहा ने 20 मार्च तक चलने वाली अपनी यह यात्रा मंगलवार को पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से शुरू की है। यात्रा के दौरान कुशवाहा बिहार के 28 जिलों का भ्रमण करने और जानकारी के मुताबिक 100 से ज्यादा जनसभाएं भी करने वाले हैं। 20 मार्च को उनकी यात्रा जहानाबाद में समाप्त होगी। कुशवाहा की यह यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण की यात्रा 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी जबकि दूसरे चरण की यात्रा 15 मार्च से 20 मार्च तक चलेगी।
बता दें कि जदयू से अलग होने के बाद कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई है और इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश के पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने वाले हैं। कुशवाहा की यह भी कोशिश होगी कि इस यात्रा के जरिए वह कुशवाहा वोट बैंक को एकजुट करें।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!