केवल एयर-कंडीशंड (AC) बसें ही खरीदेगी-तमिलनाडु सरकार

मिलनाडु के सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। राज्य के परिवहन मंत्री विजय तमिलन पार्थिबन ने रविवार को सलेम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की है कि तमिलनाडु सरकार अब से राज्य परिवहन निगम के लिए केवल एयर-कंडीशंड (AC) बसें ही खरीदेगी।मंत्री ने बताया कि यह ऐतिहासिक फैसला मुख्यमंत्री विजय (CM Vijay) के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत वे राज्य के आम नागरिकों को भी प्रीमियम और आरामदायक यात्रा की सुविधा देना चाहते हैं।
ख्यमंत्री विजय की बस यात्रा से आया यह विचार
विजय तमिलन पार्थिबन, परिवहन मंत्री ने कहा “सरकारी बस में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने महसूस किया कि हर आम नागरिक को भी आरामदायक सफर का हक है। उनकी इच्छा है कि हर नई बस में एयर-कंडीशनिंग (AC) की सुविधा अनिवार्य रूप से हो, ताकि समाज का हर वर्ग, जिसमें वे खुद भी शामिल हैं, बिना किसी परेशानी के आराम से यात्रा कर सके।”
मुख्यमंत्री का यह भी निर्देश है कि तमिलनाडु के हर सुदूर और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों (Remote Areas) को बस नेटवर्क से पूरी तरह जोड़ा जाए, ताकि कनेक्टिविटी से कोई भी वंचित न रहे।
हाल ही में बेड़े में शामिल हुई हैं 300 नई बसें
इस बड़ी घोषणा से ठीक एक हफ्ते पहले ही, अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के परिवहन बेड़े को मजबूत करने के लिए 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम विजय को एक बस कंडक्टर से आत्मीय बातचीत करते हुए भी देखा गया था।




