गुणवत्ता युक्त विकास कार्य ही मेरा ध्येय – किशन सूर्यवंशी

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आज गीतांजलि कॉम्पलेक्स स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं गीतांजलि परिसर में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया उक्त कार्य लगभग 40 लाख की राशि से सम्पूर्ण क्षेत्र में किया जाएगा ।
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास है कि जनता के टैक्स से जो राशि हमें विकास कार्य के लिए मिलती है उसकी पाई पाई का इस्तेमाल गुणवत्ता युक्त कार्य के लिए हो और आप मेरे पहले करे हुए काम भी देख सकतें है जो गीतांजलि परिसर की सारी सड़कें मेने लगभग 15 बरस पहले मैंने बनाई भी बो आज भी अच्छी गुणवत्ता की है मेरा उद्देश्य है कि विकास के जो भी काम किये जाए तो सब गुणवत्ता युक्त हो उसमें कोई भी समझौता नहीं होगा और लगभग 40 लाख की लागत से गीतांजलि परिसर में सड़क एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के काम भी गुणवत्ता युक्त हो ये निगम के इंजीनियरों की ज़िम्मेदारी है कि वह इसको सतत निगरानी के माध्यम से कराए इस अवसर पर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि पार्क जहाँ हर रोज़ हम एकत्रित होते हैं योग करते हैं टहलते हैं ये स्थान सामाजिक सशक्तिकरण के भी प्रमुख स्थान है इन स्थानों का विकास समाज को सशक्त बनाने में कारगर होता है उक्त राशि से पार्क मैं ओपन जिम योगा गजीवो बाकिंग ट्रेक सूंदर बाउंड्री बाल गेट एंव जहां जहां अमृत 2.0 के तहत सीवेज लाइन का कार्य पूर्ण हो गया उन सभी स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य होगा । इस भुमिपूजन के उपरांत सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भी सुना एवं वृक्षारोपण भी किया ।
इस अवसर आप देश के जानेमाने शिक्षाविद श्री एस के कुलश्रेष्ठ जी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत मिश्रा पूर्व पार्षद कौशल्या रजक श्री के सी जैन राजा ओसले शीला तायडे गौविंद वर्मा मन्नू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे ।


