ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल

अखिल भारतीय यादव/ अहिर समाज द्वारा सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक दिवसीय सम्मान समारोह में नगर निगम अध्यक्ष मुख्यअतिथि के रूप में हुए सम्मिलित ।

अखिल भारतीय यादव/अहिर समाज द्वारा सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक दिवसीय सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष सम्मिलित होकर कार्यक्रम को किया संबोधित।
नगर निगम अध्यक्ष का स्वागत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक यादव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कप्तान साहब जी, श्री करण सिंह जी, श्री हीरालाल जी, श्री रामराज यादव जी, श्री शीशुपाल यादव जी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री हरीश यादव जी, युवा कार्यकारिणी सदस्य इंज ी. श्री प्रताप सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ज्ञानप्रकाश जी, श्री हरीनारायण यादव जी, श्री शिवनारायण जी, प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आशा यादव जी, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं समाज की प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश यादव जी सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा किया गया। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मंत्र समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज शिक्षित, संगठित एवं आत्मनिर्भर समाज है, जो निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे यादव समाज के लिए गौरव का विषय है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिभा किसी जाति या संपन्नता की मोहताज नहीं होती, बल्कि परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि यादव समाज के अनेक युवक भारतीय सेना में सेवा देकर राष्ट्र और समाज का मान बढ़ा रहे हैं। अंत में नगर निगम अध्यक्ष ने सैनिकों के सम्मान हेतु इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और समाज से शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!