ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशविदेश

मोदी रोकेंगे पूरे अमेरिका का चावल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत का नाम लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने वाशिंगटन से लेकर नई दिल्ली तक हलचल मचा दी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के बाद इस्लामाबाद और वाशिंगटन दोनों जगहों पर बेचैनी साफ दिखाई दी और अब ट्रंप का ताजा बयान पुतिन और मोदी को एक साथ देखकर उनकी बढ़ती बौखलाहट को एक बार फिर साफ दिखा रहा है। ट्रंप ने पहले ही भारत पर 50% तक टेरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन जब यह दांव असरदार नहीं हुआ तो अब ट्रंप की नई चाल और नया बयान सामने आ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत को अमेरिकी बाजार में चावल ‘डंप‘ करना (सस्ते दामों पर बेचना) नहीं चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि वह इस मामले से निपट लेंगे। ट्रंप ने चेतावनी दी कि टैरिफ लगाकर इस समस्या का आसानी से हल निकल जाएगा। दरअसलट्रंप ने वाइट हाउस में अपने कैबिनेट के प्रमुख सदस्यों खासकर वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और कृषि मंत्री ब्रूक रोलिन्स के साथ एक गोलमेज मीटिंग की। उसमें कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल थे। ट्रंप ने किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की सहायता की घोषणा की। लुइसियाना में अपने परिवार के कृषि कारोबार ‘केनेडी राइस मिल’ का संचालन करने वाली मेरिल केनेडी ने ट्रंप से कहा कि देश के दक्षिणी हिस्से में चावल उत्पादक संघर्ष कर रहे हैं और अन्य देश अमेरिकी बाजार में चावल डंप कर रहे हैं यानी बेहद सस्ते दामों पर चावल बेच रहे हैं। जब ट्रंप ने पूछा कि कौन से देश अमेरिका में चावल सस्ते दामों पर बेच रहे हैं तो राष्ट्रपति के बगल में बैठीं केनेडी ने जवाब दिया, ‘भारत और थाईलैंड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!