ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था जब गरीब परिवार बेटी का विवाह कर कर्ज में डूब जाते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताती थी। लेकिन, अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते बल्कि, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना वरदान सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केसला नर्मदापुरम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह में 508 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यहां एक कल्याणी और एक दिव्यांग बहन का भी विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिणय सूत्र में बंधे नव दम्पत्तियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण अर्थात विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। सामूहिक विवाह में सम्मिलित प्रत्येक नव विवाहित जोड़े को मंगलआशीष के रूप में 49 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। सामूहिक विवाह समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। यह मित व्ययता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं। भारतीय परम्परा में विवाह कोई समझौता या एग्रीमेंट नहीं, अपितु जन्म-जन्मांतर तक चलने वाला पवित्र बंधन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नारी सशक्तिकरण मिशन आरंभ किया गया है। लाड़ली बहना योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनें आत्मनिर्भर हो रही हैं। केसला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डीडी उइके, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नरोलिया, विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, श्री विजय पाल सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!