ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

पाक पुलिस ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के 45 लोगों पर मामला दर्ज किया

पाकिस्तान के दो अलग-अलग शहरों में अपने इबादत स्थलों पर नमाज अदा करने के लिए पुलिस ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के 45 से अधिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कराची में पुलिस ने कहा कि उसने 25 अहमदिया लोगों (जिनमें बच्चे भी शामिल हैं) को हिरासत में ले लिया है, क्योंकि बड़ी संख्या में कट्टरपंथी मुस्लिमों ने सुरजानी टाउन क्षेत्र में उनके इबादत स्थल को घेर लिया और शुक्रवार की नमाज अदा करने पर उनके खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस अधिकारी इरफान अली बलूच के अनुसार, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कई कार्यकर्ता अहमदिया इबादत स्थल के बाहर एकत्र हुए और उन्हें धमकी दी कि वे शुक्रवार की नमाज अदा करना बंद कर दें, क्योंकि यह केवल मुसलमानों के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!