ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
लाइफस्टाइल

सर्दियों में बनेंगी नरम और फूली मक्के की रोटी

सबसे ज्यादा मक्के रोटी सर्दी के मौसम में खाई जाती है। बहुत से लोग सर्दियों में सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी खाना पसंद करते हैं। मक्के की रोटी शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है। नरम और फूलाी मक्के की रोटियां बनाना कुछ लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई बार ये रोटी सख्त हो जाती हैं और खाने में मुश्किल होती हैं। यदि आपको मक्के की रोटी बनाते समय इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इन टिप्स की मदद से मक्के की रोटी जरुर बनाएं।

गेंहू का आटा मिलाएं

मक्के का आटा गूथने के समय काफी चिपचिपा हो जाता है। इसलिए साथ में गेंहू का आटा जरुर मिलाएं। इसके समाधान के लिए हर दो कप मक्के के आटे में आधा कप गेहूं का आटा मिलाएं। ध्यान रहे कि बहुत अधिक गेहूं का आटा न मिलाएं, क्योंकि यह मक्के के आटे के स्वाद पर हावी हो सकता है। रोटियों को चमकीला रंग देने के लिए आप इसमें चुटकी भर हल्दी मिला सकता है।

गर्म पानी का प्रयोग करें

इस बात का ध्यान रखें कि आटे को हमेशा ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी से गूथें। इससे आटे को बेहतर तरीके से बांधने में मदद मिलती है और यह नरम रहता है। आटा गूंथने के बाद रोटी बनाने से पहले आटे को कुछ देर के लिए रख दीजिए।

घी या तेल डालें

जब आप आटा गूंथते है तो उस समय एक बड़ा चम्मच तेल या घी डालें। यह आटे को नरम बनाने में मदद करता है और बेलते समय टूटने से बचाता है।

रोटियां बेलते समय बरतें सावधानी

रोटियां बेलते समय आप चिपकने या टूटने से बचाने के लिए थोड़ा सा गेहूं का आटा  चकला पर छिड़कें। इसे बहुत पतला या बहुत मोटा बनाने से बचें, साथ ही आप मध्यम मोटाई के आकार में बना सकते हैं।

ठीक से पकाएं

जब आप रोटी को तवे पर रख रहे है तो आप पहले तवे को अच्छी तरह गर्म कर लीजिए। जब एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दीजिए। यदि आप तेल या घी का उपयोग करना पसंद करते हैं, तो इसे दोनों तरफ अच्छी तरह से लगाएं और सुनहरा होने तक पकाएं। अगर आप बिना तेल के खाना बनाना चाहते हैं तो रोटी को नरम और फूली-फूली बनाने के लिए सीधे आंच पर सेक सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!