देश
जनसभा में शाह ने कहा, यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि यह चुनाव पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है। गोंडा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में शाह ने कहा, यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। यह चुनाव देश को दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, यह चुनाव पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है। यह चुनाव आतंकवादी की गोली का जवाब गोले से देने का है।



