देश
और अधिक मेडिकल कॉलेज खोलेगी सरकार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार की योजना मौजूदा अस्पताल अवसंरचना का इस्तेमाल करते हुए और अधिक मेडिकल कॉलेज खोलने की है और इस विषय पर अध्ययन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा. सीतारमण ने यह भी कहा कि सरकार गर्भाशय कैंसर पर रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की आयुवर्ग की लड़कियों के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहन देगी. उन्होंने लोकसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि एक व्यापक कार्यक्रम के तहत मातृ और शिशु देखभाल के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जाएंगी.


