ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

कब है बसंत पंचमी

हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन देवी सरस्वती की पूजा  पूरे विधि-विधान से की जाती है. देवी सरस्वती को विद्या, बुद्धि, संगीत और कला की देवी माना जाता है. आइए जानते हैं इस साल बसंत पंचमी की क्या तारीख है और किस मुहूर्त में सरस्वती मां की पूजा की जा सकेगी. साथ ही, यह भी जानिए कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन करना इतना खास क्यों माना जाता है. पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक है. मां सरस्वती (Ma Saraswati) की पूजा के लिए 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा.

बसंत पंचमी का मुहूर्त 

  • सरस्वती पूजा मुहूर्त- सुबह 07.00 – दोपहर 12.35
  • अवधि – 5 घंटे 35 मिनट’

बसंत पंचमी महत्व 

पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सरस्वती भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त हुआ था कि विद्या की इच्छा रखने वाले माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को उनकी पूजा करेंगे. कई जगहों पर इसी दिन छोटे बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है. इस त्योहार के साथ ही ठंड के मौसम की विदाई हो जाती है और साल का सबसे अच्छे माने जानेवाले मौसम यानी बसंत की शुरूआत हो जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!