ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

श्रीमद्भागवत गीता में इन कामों को बताया गया है महापाप

सनातन धर्म में कई ऐसे धार्मिक ग्रंथ हैं, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्या व कठिनाई से लड़ना सिखाते हैं। यह ग्रंथ व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना और परेशानियों के उपाय सुझाते हैं। ऐसा ही एक पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता है। गीता ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हैं, जो जीवन से जुड़े कई अहम विषयों पर आधारित हैं।व्यक्ति को अपने जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, गीता में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही गीता में पाप और पुण्य से जुड़ी बातों के बारे में भी उल्लेख मिलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवत गीता में किन कामों को करना महापाप माना गया है।

किन कामों को करने से लगता है पाप

हिंसा

आपको बता दें कि यदि कोई व्यक्ति हिंसा का मार्ग अपनाता है, या किसी को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाता है। किसी की हत्या करता है फिर वह इंसान हो या जानवर। ऐसा करना गीता में महापाप माना जाता है।

 

चोरी

श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार चोरी करना भी महापाप माना जाता है। चोरी का अर्थ सिर्फ धन चुराने से नहीं है। बल्कि अगर आप छल से किसी व्यक्ति की सफलता उसकी प्रतिष्ठा आदि को चुराते हैं। तो इसको भी महापाप माना जाता है।

वासना

इसके अलावा किसी पुरुष या महिला को उसकी इच्छा के बिना वासना का शिकार बनाना भी महापाप की श्रेणी में आता है। वासना के कारण किसी की मर्यादा को भंग करना बेहद अनुचित कार्य माना गया है।

लालच

जो व्यक्ति धन, खाने-पीने की चीजों, कपड़ों या फिर जमीन-जायदाद के बारे में ज्यादा लालच करता है। उसको भी श्रीमद्भागवत गीता में महापाप माना गया है।

ईर्ष्या

किसी व्यक्ति से ईर्ष्या या जलन की भावना रखना भी महापाप माना जाता है। भले ही ईर्ष्या करना किसी को सामान्य भाव लगता है, लेकिन ईर्ष्या के कारण व्यक्ति कई बार अनुचित मार्ग पर चलने लगता है।

अहंकार

वहीं जो व्यक्ति अहंकार में पूरी तरह से डूबा होता है। वह सही-गलत का निर्णय नहीं कर पाता है। अंहाकर में चूर व्यक्ति ऊपर बताए गए पापों में से कोई न कोई पाप कर बैठता है। इसलिए गीता जैसे पवित्र ग्रंथ में इसे सबसे बड़ा पाप माना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!