ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

गुजरात के वडोदरा में नाव डूबी

गुजरात में वडोदरा के बाहरी इलाके में हरणी झील में गुरुवार को एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। दो शिक्षकों की भी मौत हुई है।नाव में 27 छात्र सवार थे जो पिकनिक मनाने के लिए बाहरी इलाके में आए थे। छात्रों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है क्योंकि बाकी छात्र लापता हैं। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए एनडीआरएफ और दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दुखद घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। अधिकारियों को हादसे के पीड़ितों को तत्काल राहत और इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल का कहना है, ”यह बेहद दुखद घटना है. जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 10 लोगों को बचा लिया गया है. सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है” और आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!