ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

बाइडन ने पुतिन को क्यों दी युद्ध की धमकी?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि अगर रूस, यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में सफल होता है तो अमेरिका को सीधे संघर्ष में शामिल होने का खतरा है। बाइडन का यह बयान शुक्रवार को पूरे यूक्रेन में रूस के बड़े पैमाने पर हवाई हमले के बाद आया है। यूक्रेनी वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने लगभग 110 मिसाइलों से उनके देश पर हमला किया। इसमें अस्पतालों, आवासीय भवनों और एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया। रूस के इस ताजा हमले में कम से कम 31 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई, जबकि 120 से अधिक घायल हो गए।

बाइडन ने पुतिन को लेकर क्या कहा

बाइडन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, “युद्ध शुरू होने के बाद से रातोंरात रूस ने यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया। यह दुनिया के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है कि इस विनाशकारी युद्ध के लगभग दो वर्षों के बाद पुतिन का उद्देश्य बदला नहीं है। वह यूक्रेन को मिटाने और उसके लोगों को अपने अधीन करना चाहते हैं। उन्हें रोका जाना चाहिए।”

यूक्रेन को अमेरिकी मदद भेजने पर लगी रोक

22 महीने तक चले युद्ध ने रूस और नाटो गठबंधन के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ा दिया है, जिन्होंने अरबों डॉलर की सैन्य सहायता और हथियार के माध्यम से यूक्रेन की लड़ाई का समर्थन किया है। हालांकि, अमेरिका जैसे देशों में यूक्रेन के लिए समर्थन कम होना शुरू हो गया है, जहां रिपब्लिकन सांसदों ने यूक्रेन को अतिरिक्त फंडिंग भेजने पर रोक लगा दी है, जब तक कि अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम को दी जाने वाली मदद पर कोई समझौता नहीं हो जाता है।

यूक्रेन को दिए अमेरिकी हथियारों की तारीफ की

बाइडन ने कहा कि यूक्रेन की सेनाओं ने अमेरिका से मिली एयर डिफेंस सिस्टम की बदौलत रूस की लॉन्च की गई कई मिसाइलों और ड्रोनों को सफलतापूर्वक रोक दिया है। इसके लिए यूक्रेनी सेना बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस के सांसद नए साल में तत्काल कोई एक्शन नहीं लेते, तब तक अमेरिका, यूक्रेन को हथियार और जरूरी एयर डिफेंस सिस्टम देना जारी नहीं रख पाएगा।

विपक्षी सांसदों को बाइडन ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले रिपब्लिकन सांसदों को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन के लिए सहायता रोकना नाटो गठबंधन के लिए सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता है। इसके बाद, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए व्हाइट हाउस के अंतिम सहायता पैकेज की घोषणा की, जो कुल $250 मिलियन था। बाइडन ने शुक्रवार को दोहराया, “इस लड़ाई का दायरा यूक्रेन से कहीं आगे तक फैला हुआ है। वे संपूर्ण नाटो गठबंधन, यूरोप की सुरक्षा और ट्रान्साटलांटिक संबंधों के भविष्य को प्रभावित करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!