वॉट्सऐप में आ रहा है कमाल का फीचर

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए बदलाव करती रहती है. इसी क्रम में वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है. यह यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की अनुमति देगा.
वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डब्ल्यूएबीटाइंफो (WABetaInfo) की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस और एंड्रायड दोनों पर यह सुविधा विकसित की जा रही है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, यह सुविधा यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान एक साथ वीडियो और म्यूजिक ऑडियो सुनने की अनुमति देकर मल्टीमीडिया सहयोग को बढ़ाएगी.
रिपोर्ट में कहा गया है, ”हमारी राय में यह सुविधा वीडियो कॉल में नवीनता की एक नई लेयर जोड़कर वॉट्सऐप के यूजर्स एक्सपीरियंसको बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है, जो मैसेजिंग और कम्युनिकेशन ऐप्स के कंपीटिटिव लैंडस्केप में वॉट्सऐप को अलग करती है.”


