सरसों से भी छोटे बीज, कई बड़ी बीमारियों का कर देंगे खात्मा

आज के जमाने में बड़ी तादाद में लोग किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं. बीमारियों से राहत पाने के लिए लोगों को महंगी दवाइयां लेनी पड़ती हैं और कई बार इसके बावजूद उन्हें फायदा नहीं होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कई छोटे-छोटे बीज दवाइयों से ज्यादा पावरफुल होते हैं और इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है. इनमें से एक चिया सीड्स हैं, जो दिखने में सरसों से भी छोटे होते हैं, लेकिन ये बेहद शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनके फायदे जानकर आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. 2 चम्मच चिया सीड्स में करीब 10 ग्राम फाइबर. 5 ग्राम प्रोटीन और 6.7 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं. चिया के बीजों में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं. फ्री रेडिकल्स शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं और इससे कई खतरनाक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है. ऐसे में आप डाइट में चिया सीड्स को शामिल कर कई लाभ उठा सकते हैं.



