देश
किसानों के दिल्ली कूच पर लगा ब्रेक
किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके कारण शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच महासंग्राम छिड़ गया है। हालांकि बीते दो दिन से किसानों का दिल्ली चलो मार्च रूका हुआ था और आज शाम को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच पर बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 29 फरवरी तक किसानों का दिल्ली चलो मार्च स्थगित कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही किसान नेता ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर एफआईआर की मांग की। बता दें कि बुधवार को ही किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर ने दो दिनों के लिए दिल्ली मार्च को स्थगित किया था।



