ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशहेल्थ

‘ये बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं है…’

कोरोना के नए वेरिएंट पर बोला WHO

कोरोना वायरस के नए सब-वेरिएंट JN.1 ने एक बार फिर सबको सकते में डाल दिया है. देश के सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है और साथ ही कोरोना के मामलों को गंभीरता से लेने को भी कहा गया है. कोरोना का यह नया सब-वेरिएंट दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है. भारत में भी एस सब-वेरिएंट का एक मामला केरल से आ चुका है. ऐसे में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करने का ऐलान किया है. वहीं अलग-अलग राज्यों में भी सरकारें एडवाइजरी जारी कर रही हैं. हालांकि WHO ने इस नए सब-वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया है.

इसी कड़ी में कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है. कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी. उनकी यह टिप्पणी केरल और अन्य राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आई है. कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘हमने कोरोना वायरस को लेकर एक बैठक की, जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे. जिन लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें हृदय संंबंधित सहित अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए.’ वहीं केरल में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 संक्रमण सामने आए, जिससे राज्य में वायरस के कुल सक्रिय मामले 1,749 हो गए.

कोरोना के नए सब-वेरिएंट का जेएन.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक हिस्से के रूप में वेरिएंट के तौर पर क्लासीफाइड किया गया था. लेकिन अब सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ इसके फैलने का खतरा तेजी से बढ़ गया है. इसके चलते इसे अलग से वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर क्लासीफाइड किया गया है. WHO ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगर है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं. WHO लगातार मामलों की निगरानी रख रहा है और एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें. साथ ही जहां तक संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. WHO ने यह भी कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!