गुम गया पैन कार्ड? मिनटों में डाउनलोड होगा e-PAN

सभी भारतीयों के लिए एक पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. क्योंकि, आपको बैंक अकाउंट ओपन करना हो या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी हो पैन कार्ड होना जरूरी होता है. ऐसे में अगर कभी आपका पैन कार्ड गुम हो जाए या टूट जाए तो काफी दिक्कत होती है. लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको ये डॉक्यूमेंट 10 मिनट में ही मिल जाएगा वो भी किसी ऑफिस के बिना चक्कर काटे. न ही आपकी जेब से एक भी पैसा इसके लिए खर्च भी नहीं होगा.
क्या है e-PAN सर्विस?
ई-पैन सर्विस को इंस्टैंट तरीके से पैन कार्ड देने के लिए लॉन्च किया गया है. इन कार्ड को लगभग रियल टाइम में उन यूजर्स को दे दिया जाता है, जिनके पास वैलिड आधार नंबर होता है. e-PAN डिजिटल फॉर्म में एक डिजिटली साइन्ड कार्ड है, जो आधार से E-KYC डिटेल के वेरिफिकेशन के बाद जारी किया जाता है. यूजर्स को ये कार्ड PDF फॉर्मेंट में फ्री में दिया जाता है.
ऐसे पाएं e-PAN कार्ड
- सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल: https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं.
फिर ई-फाइलिंग पोर्ट होमपेज को सर्च करें और Instant e-PAN पर क्लिक करें.
इसके बाद e-PAN पेज पर जाकर Get New e-PAN पर क्लिक करें.
फिर ऐप्लिकेशन पेज परर 12-डिजिट आधार कार्ड नंबर डालें.
इसके बाद चेकबॉक्स में मार्क करें और फिर Continue पर क्लिक करें.
इसके बाद OTP वैलिडेशन पेज पर I have read the consent terms पर क्लिक करें और फिर Continue पर फिर क्लिक करें.
फिर आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर मिले 6 डिजिट वाले OTP को एंटर करें.
इसके बाद आधार डिटेल्स को UIDAI के साथ वैलिडेट करने के लिए चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और फिर Continue पर क्लिक करें.
इसके बाद वैलिडेट आधार डिटेल्स पेज पर क्लिक करें और ‘I Accept’ चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें.
सबमिट होने के बाद एक सक्सेस मैजेज स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसमें एक्नॉलेजमेंट नंबर भी होगा.
इसके बाद आपको व्यू ई-पैन और डाउनलोड ई-पैन का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आपको डाउनलोड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.



