धर्म
धन-धान्य से भरा रहेगा घर,धनतेरस पर करें इन चीजों का दान
धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं। धनतेरस के पावन मौके पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। विशेष रूप से धनतेरस पर सोने और चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने का महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करने जीवनभर धन-धान्य की कमी नहीं होती है। चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...
-
- सोना- धनतेरस के दिन सोना की खरीदारी के अलावा सोने का दान करना भी शुभ माना जाता है। सोने का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता मिलती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
- चांदी- धनतेरस पर सोने के अलावा चांदी का भी दान करना शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार चांदी का दान करने से व्यक्ति को लाभ होता है और कामयाबी प्राप्त होता है।
- वस्त्र- धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का दान करें। इस दिन वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
- अन्न- धनतेरस के शुभ अवसर पर अन्न का दान करने से करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है।
- घी- शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन घी का दान करना भी उत्तम माना जाता है। इस दिन घी का दान करने से आर्थिक संपत्ति, समृद्धि, और खुशहाली की प्राप्ति होती है।


