ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

धन-धान्य से भरा रहेगा घर,धनतेरस पर करें इन चीजों का दान

धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं। धनतेरस के पावन मौके पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। विशेष रूप से धनतेरस पर सोने और चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने का महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करने जीवनभर धन-धान्य की कमी नहीं होती है। चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...

    • सोना- धनतेरस के दिन सोना की खरीदारी के अलावा सोने का दान करना भी शुभ माना जाता है। सोने का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता मिलती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
    • चांदी- धनतेरस पर सोने के अलावा चांदी का भी दान करना शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार चांदी का दान करने से व्यक्ति को लाभ होता है और कामयाबी प्राप्त होता है।
  • वस्त्र- धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का दान करें। इस दिन वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • अन्न- धनतेरस के शुभ अवसर पर अन्न का दान करने से करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है।
  • घी- शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन घी का दान करना भी उत्तम माना जाता है। इस दिन घी का दान करने से आर्थिक संपत्ति, समृद्धि, और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!