ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

बीच रास्ते में तबीयत खराब होने से नहीं कर पाया क्रूज से वर्ल्ड टूर

लंदन । ब्रिटेन के एक शख्स को क्रूज से वर्ल्ड टूर करना था ले‎किन आधे रास्ते से ही वापस अपने घर आना पड़ा। दरअसल ब्रिटेन के 72 वर्षीय क्रिस्टोफर चैपल ने इस साल की शुरुआत में शुरू हुई दुनिया भर की यात्रा के लिए 17,500 पाउंड (17.83 लाख रुपये) खर्च किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टोफर को यात्रा के आधे रास्ते में उल्टी महसूस होने लगा। इसके बाद खुद की जांच कराने के लिए वह क्रूज के डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने क्रिस्टोफर को खुद की अच्छी तरह से जांच करवाने को कहा। इसके साथ ही कहा कि आगे की यात्रा के लिए उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, वह चेक-अप के लिए 4 मार्च को फिलीपींस के पलवन द्वीप पर क्रूज जहाज से उतर गए।
सौभाग्य से, यह हीटस्ट्रोक का हल्का मामला निकला। हालांकि बदकिस्मती से क्रिस्टोफर की जांच के समय तक जहाज रवाना हो गया। बाद में क्रिस्टोफर और उनकी भतीजी ने क्रूज आयोजकों और यात्रा बीमाकर्ताओं से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने क्रिस्टोफर से कहा कि उनकी हालत काफी गंभीर है इसलिए क्रूज पर उनकी वापसी संभव नहीं हो सकती है। क्रिस्टोफर को मनीला जाने के लिए भी अयोग्य माना गया था, इसलिए उन्हें नाव से फिलीपींस की राजधानी की यात्रा करनी पड़ी। आखिरकार क्रिस्टोफर को एक फ्लाइट में सवार होने की अनुमति दी गई और वह 7 अप्रैल को यूके में अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मुझे घर लाने वाले डॉक्टर अच्छे थे, मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता था। हालांकि उन्हें यकीन नहीं था कि मुझे क्रूज से मेरे तबीयत के कारण उतारा गया। क्योंकि उन्होंने मुझे मेरी नसों को शांत करने के लिए सिर्फ डायजापाम दिया था और मेरे साथ कुछ और गलत नहीं था।’ फिलहाल वह अपने सामान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!