ब्रेकिंग
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग अगर आप कहेंगे तो मैं वाराणसी से लडूंगा-आदित्य ठाकरे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस "राम वाटिका" में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किय... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन
मुख्य समाचार

WTC फाइनल की टीम से पत्ता कटने के बाद सूर्यकुमार को मिली ये खुशखबरी

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी गई टीम में नहीं रखा गया है. वह फिलहाल आईपीएल में रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. इसी बीच उन्हें बुधवार को एक बड़ी खुशखबरी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से मिली.

टॉप पर बरकरार हैं सूर्यकुमार यादव

भारत के ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज से मशहूर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ओर से जारी टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं. ये इसलिए भी खास है कि वह टॉप-10 में वह एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद पांच मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद टी20 पुरुषों की रैंकिंग में करियर के सर्वोच्च पायदान पर पहुंच गए. चैपमैन 35वें जबकि इफ्तिखार अहमद 38वें नंबर पर पहुंच गए.

पाकिस्तान के खिलाड़ियों का जलवा

सीरीज में सर्वाधिक 290 रन बनाने वाले मार्क चैपमैन ने 48 पायदान की छलांग लगाई है. इससे पहले मार्क चैपमैन फरवरी 2018 में 54वें स्थान पर पहुंचे थे. वहीं आखिरी मैच में 36 रन बनाने वाले इफ्तिखार अहमद 6 पायदान चढ़कर 38वें स्थान पर पहुंचे. मोहम्मद रिजवान दूसरे और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं. इफ्तिखार इससे पहले पिछले साल नवंबर में 43वें स्थान पर पहुंचे थे. न्यूजीलैंड के चाड बोवेस 82 पायदान चढ़कर 118वें स्थान पर हैं जबकि ईश सोढी गेंदबाजी में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

ऑलराउंडर्स में वसीम को फायदा

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 पायदान चढ़कर 127वें स्थान पर हैं जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में 120 पायदान ऊपर 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वह 44 पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर हैं. टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर हैं जबकि ऑलराउंडर में बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन शीर्ष पर बरकरार हैं.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!