ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल से दो दिन के अंतर्देशीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज दादरा नगर हवेली और दमन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज केंद्रशासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की राजधानी सिलवासा के सायली में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे।नमो मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी खुद प्रधानमंत्री ने जनवरी 2019 में रखी थी। यह मेडिकल कॉलेज 35 एकड़ में फैला हुआ है और 203 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें 13 इमारतें हैं। वर्तमान में दादरा नगर हवेली से 682 छात्र, दमन और दीव से 272, गुजरात से 35 और अन्य राज्यों से या पूर्व सैनिकों और तटरक्षक कोटे के तहत 92 छात्र कॉलेज में नामांकित हैं।

कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी कैंपस का दौरा करेंगे और सायली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद, प्रधानमंत्री सायली ग्राउंड में शिलान्यास करेंगे और 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की 96 परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में दादरा और नगर हवेली जिले के मोरखल, खेरडी, सिंदोनी और मसाट के सरकारी स्कूल; दादरा और नगर हवेली जिले में विभिन्न सड़कों का सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण; अंबावाड़ी, परियारी, दमनवाड़ा, खारीवाड़ में सरकारी स्कूल और दमन में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज; मोती दमन और नानी दमन में मछली बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नानी दमन में जल आपूर्ति योजना का विस्तार एवं अन्य शामिल हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!