ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

किसी समाजसेवी के सम्मान में इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिली- अमित शाह

नवी मुंबई। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को दिया गया है। रविवार को अवॉर्ड समारोह नवी मुंबई के खारघर इलाके में इंटरनेशनल कॉर्पोरेट ग्राउंड में आयोजित किया गया था. इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि किसी समाजसेवी को सम्मानित करने के लिए इतनी भीड़ मैंने कभी नहीं देखी. बाहर कड़ी धूप है बावजूद इसके सुबह से ही लाखों की संख्या में नागरिक कॉरपोरेट ग्राउंड में जुटे हुए हैं। अमित शाह ने उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद आप यहां सुबह से आए हैं और यहां बैठे हैं, यह अप्पासाहेब के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है. ऐसे में त्याग और सम्मान से ही मन में सम्मान का उदय होता है। मैं अप्पासाहेब धर्माधिकारी का सम्मान करने के लिए ही दिल्ली से यहां आया हूं। मैंने अपने जीवन में पहली बार किसी सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित करने के लिए इतनी भीड़ देखी है। अमित शाह ने अप्पासाहेब धर्माधिकारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अप्पासाहेब ने त्याग, समर्पण और सेवा से बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि समाजसेवा की परंपरा तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। महाराष्ट्र सरकार ने अप्पासाहेब को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देकर लाखों लोगों को प्रेरित करने का काम किया। एक पात्र व्यक्ति को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!