ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

अब फिर कोरोना होने लगा खतरनाक, नए केस हुए 10 हजार के पार, 23 मौतें हुईं, सक्रिय मामले हुए 57 हजार 

नई दिल्ली । दुनिया में कहर मचा रहा कोरोना अब देश में खतरनाक होता जा रहा है। एक बार फिर सभी की टेंशन बढ़ा दी है। कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 57 हजार 542 हो गई है। वहीं 23 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले सामने आये और संक्रमण से मौत के दो मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 1152 नये मामले सामने आये थे और 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 104 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 74 पहुंच गई है। 174 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
बिहार में कोरोना के 129 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 412 हो गई है। बीते शनिवार को सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 10 हजार 753 केस मिले थे। वहीं 27 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं उत्तर प्रदेश में शनिवार को 688 नए केस मिले हैं। राजधानी लखनऊ में 189 नए केस मिले हैं, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। यूपी में अब कोविड के सक्रिय केस बढ़कर 3 हजार 59 हो गए हैं। भारत में मिल रहे कोरोना मामलों में ज्यादातर केस नए वैरिएंट एक्सबीबी.1.16 के सामने आ रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था के अनुसार देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना मामलों में 38.2 प्रतिशत केस एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट के हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!