ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

निकाय चुनाव के लिए डिजिटल प्लेटफार्म हो रहे तैयार

निकाय चुनाव के प्रचार का अंदाज अलग होगा। इसके लिए डिजिटल तैयारी की जा रही है। चूंकि इस चुनाव में मतदाता शहरी हैं तो यहां नारों, झंडे बैनरों के अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का तगड़ा इस्तेमाल होगा। इवेंट कंपनियों ने भी कमर कस ली है। वे डाटा कलेक्शन के जरिए पार्टी और प्रत्याशियों के सामने दावे पेश कर रही हैं।

बसपा जहां पारंपरिक प्रचार के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी, वहीं राजनीतिक संदेशों वाले स्टीकर व जीआईएफ खास तौर पर तैयार कराए जा रहे हैं। व्हाट्सएप इमोजी, मैसेज एप आदि पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए इवेंट कंपनियां संपर्क में हैं जो काम करने के लिए अपने दावे पेश कर रही हैं। दावेदार भी अपने स्तर पर इस ओर सक्रिय हैं।

बस टिकट मिलने का इंतजार है। जैसे ही टिकट फाइनल हो जाएंगे तत्काल प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए विशेष गीत भी तैयार कराए जा रहे हैं। इस चुनाव को भी पूरी तरह से आधुनिक प्रचार के रंग में रंगने के लिए बसपा कमर कर कस रही है। पार्टी वाररूम भी तैयार करा रही है जिसके जरिए बसपा सुप्रीमो खुद सभी निकायों से जुड़ेंगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!