ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

IPL 2023 का पहला शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक, अपनी गर्लफ्रेंड को देख पहली नज़र में ही दिल हार बैठे

आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए ये धुआंधर पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बनाने में खास मदद मिली।

इसके जवाब में केकेआर टीम 204 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच के बाद हैरी ब्रूक की हर जगह काफी तेजी से चर्चा हो रही है। बता दें कि जब हैरी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो स्टैंड्स पर बैठी उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें चीयर कर रही थी।

ब्रूक ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर दिल छू लेने वाली बात भी कही। ऐसे में फैंस ये जानने को काफी इच्छुक है कि आखिर हैरी ब्रूक की गर्लफ्रेंड है कौन, तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए ब्रूक की गर्लफ्रेंड के बारे में जिन्हें वो 3 साल से डेट कर रहे है।

जानें कौन है हैरी ब्रूक की गर्लफ्रेंड?

आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ने वाले हैकी ब्रूक की गर्लफ्रेंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच देखने के लिए पहुंची थी। उन्होंने हैरी ब्रूक के शतक से ज्यादा हर जगह सुर्खियां बटोर ली है। बता दें कि ब्रूक की गर्लफेंड लूसी लेलिस किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं फेल है। साल 2020 से हैरी और लूसी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया गया है।

हैरी ब्रूक के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, संजू सैमसन इकलौते खिलाड़ी जिन्होंने 3 बार किया है यह कमाल

14 अप्रैल को हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के बाद गर्लफ्रेंड लूसी का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। हैरी के शतक को देख लेलिस खुशी के मारे स्टेडियम में झूम उठी। वहीं मैच के बाद हैरी ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड स्टेडियम में उन्हें सपोर्ट करने पहुंची है, लेकिन उनके परिवार वाले घर चले गए है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!