ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

जीत का खाता खोलने के लिए दिल्ली बेकरार, बैंगलोर को घर में हराना नहीं आसान

IPL: आईपीएल 2023 में शनिवार यानी 15 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस 3 बजे और मैच की शुरुआत 3:30 बजे होगा।

इस लीग में आरसीबी के खाते में सिर्फ 1 जीत ही दर्ज है, वहीं दिल्ली टीम ने अभी तक जीत का अपना खाता नहीं खोला है। बता दें कि दिल्ली की पिछले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

टॉप-3 बल्लेबाज हैं बैंगलौर की जान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को घरेलू मैदान में हराना कभी आसान नहीं होता। आरसीबी के टॉप-3 बल्लेबाज विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल पर टीम की बल्लेबाजी का दोरमदार होगा। वहीं, गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाज पर होगी।

जीत का खाता खोलने के लिए दिल्ली बेकरार

दिल्ली टीम की बात करें तो पिछले मुकाबले में मुंबई से मिली एक रोमांचक मुकाबले में हार को भुला वॉर्नर की सेना लीग में पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी। दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो पृथ्वी शॉ का बल्ला बिल्कुल खामोश है। ऐसे में मुमकिन है कि पृथ्वी शॉ की जगह किसी अन्य सलामी बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। इस समय प्वाइंट टेबल पर दिल्ली सबसे आखिरी पायदान पर है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस समय विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो मुमकिन है कि इस मैच में भी विराट के बल्ले से रन की आग बरस सकता है। पिछले तीन मुकाबलो में विराट ने 61, 21 और नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, अनुज रावात, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!