ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 अप्रैल से शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा

जयपुर। भ्रष्टाचार के मामले में अनशन करने के बाद अब राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश का दौरा करने की रणनीति बनाई है। पायलट अब प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

17 अप्रैल से शुरू करेंगे दौरा

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश में दौरा करने वाले हैं। इसी रणनीति के तहत पायलट ने फिर से फील्ड में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। पायलट 17 अप्रैल से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। सबसे पहले 17 अप्रैल को पायलट जयपुर जिले के शाहपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, पायलट अपने समर्थकों के साथ भी संवाद करेंगे।

सभा को करेंगे संबोधित

17 अप्रैल को 11 बजे पायलट जयपुर जिले में शाहपुरा के खोरी में परमानंद धाम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पायलट इसी दिन खेतड़ी के टीबा बसई गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां पायलट सभा भी करेंगे। इसके बाद सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पायलट छोटी-छोटी सभा और जनसंपर्क कर अपने समर्थकों को सक्रिय करेंगे ।

सीएम गहलोत के गृह जिले का दौरा

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के अंत में पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में दौरे का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, पायलट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से साफ कह दिया कि वे विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे ।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!