ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

चीन के 71 मिलिट्री एयरक्राफ्ट व नौ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान में की घुसपैठ

ताइपे । चीन ताइवान पर हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय ने ताजा बयान में कहा कि ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार करते हुए चीन के 71 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 9 नौसैनिक जहाजों ने घुसपैठ की। इसमें लड़ाकू विमान और बमवर्षक भी शामिल थे। ताइवान ने सख्त लहजे में कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा। चहीं चीनी जहाजों की एयर ड्रिल पर अमेरिका भी नाराज है। उसने एक बयान में कहा कि वह ताइवान में चीन की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए है।
ताइवान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को शाम 4 बजे 71 चीनी सैन्य विमानों और 9 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। इसमें 45 विमान शामिल हैं, जो या तो ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर गए या दक्षिण पश्चिम से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गए। ताइवान में घुसने वाले इन चीनी विमानों में जे-10, जे-11, और जे-16 लड़ाकू जेट, शीआन वाई-20 परिवहन विमान, एच-6के रणनीतिक बमवर्षक और केजे-500 शामिल थे।
ताइवान को हर मदद करने को तैयार अमेरिका
चीनी जहाजों की ताइवान में घुसपैठ पर अमेरिका ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। रविवार को ताइवान में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह चीन की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए है। अमेरिका ताइवान की संप्रभुता पर उसके साथ खड़ा है। अगर जरूरत पड़े तो हर मदद करने को तैयार है।
ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास कर रहा चीन
ताइवान राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के लॉस एंजिल्स से ताइपे लौटने के बाद बौखलाए बीजिंग ने शुक्रवार को ताइवान के आसपास तीन दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा की थी।  वहीं ताइवान मंत्रालय ने चेंग कुंग-क्लास चांग चिएन मिसाइल फ्रिगेट से ली गई एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें नौसेना के अधिकारी चीन के मानशान फ्रिगेट की गतिविधियों की निगरानी करते दिख रहे हैं।
सेना ने कहा कि उसने चीनी सैन्य जहाजों और विमानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कॉम्बैट एयर पेट्रोल  और नौसैनिक जहाजों में विमानों को तैनात किया है। ताइवान ने अपने आसपास चीनी सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!